जानिए भारत के किस शहर में खुलने वाला है Tesla का पहला शोरूम, कितना होगा किराया?
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला आखिरकार भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यह शोरूम मुंबई के बीकेसी इलाके में होगा।
Tesla जल्द ही भारत में एंट्री करने वाली है और इसके लिए कंपनी जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। भारत में अपने शोरूम खोलने के लिए Tesla ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की अमेरिका में मुलाकात हुई है, तब से इसकी रफ्तार और बढ़ गई है। अब खबर यह है कि कंपनी ने अपने पहले शोरूम के लिए जगह भी तय कर ली है। तो चलिए जानते हैं कि भारत में Tesla सबसे पहले किन दो शहरों में अपने शोरूम खोलेगी और इनका किराया कितना होगा! टेस्ला जल्द ही भारत में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है, और इसके लिए उसने मुंबई को चुना है। कंपनी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में जगह भी तय कर ली है। यह शोरूम एक कमर्शियल टावर के ग्राउंड फ्लोर पर बनेगा और इसका एरिया 4,000 वर्ग फीट होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला इस जगह का किराया सबसे ज्यादा दे रही है। शोरूम के लिए कंपनी को हर महीने करीब 35 लाख रुपये किराया चुकाना होगा। इसके अलावा, टेस्ला अब दिल्ली में अपना दूसरा शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी दिल्ली में भी जगह तय करने के आखिरी स्टेज में है और जल्द ही वहां भी शोरूम खोलने की घोषणा कर सकती है। दस्तावेजों के मुताबिक, मेकर मैक्सिटी में जगह का पट्टा पांच साल के लिए दिया गया है। इसका मासिक किराया करीब 43 लाख रुपये होगा, जो हर साल 5% बढ़ेगा। भारत में टेस्ला के आने का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। खुद एलन मस्क 2022 से इसकी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार मामला भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी की वजह से अटक जाता था।