Terrorist in Poonch: पुंछ में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्री में IED समेत अन्य सामग्री बरामद
Terrorist in Poonch: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय सेना बॉर्डर पर आतंकियों को धूल चटाने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में है। भारतीय सेना लगातार सर्च अभियान में जुटी है। इसी कड़ी जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सर्च ऑपरेशन (Terrorist Hideout Busted in Poonch ) के दौरान आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। यहां आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रे में विस्फोटक और अन्य सामग्री मिले हैं। सेना ने मौके से आईईडी, वायरलेस सेट समेत अन्य सामग्री बरामद किए हैं। आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।
पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR), पैरा कमांडो यूनिट और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकियों के एक अत्याधुनिक 'फॉक्स होल' (छिपने का गड्ढा) का खुलासा हुआ था। इसके बाद से सुरक्षाबलों ने जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में इस आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। रविवार (4 मई, 2025) देर रात सेना, पुलिस और SOG सहित सुरक्षाबलों (Terrorist in Poonch) की ओर से चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला। इस दौरान मौके से 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद किए गए हैं।Jammu & Kashmir | Hideout busted in Hari Marote village in Surankot sector of Poonch district with recovery of five IEDs, say Poonch Police
(Source: Poonch Police) pic.twitter.com/HO36EbKPza — ANI (@ANI) May 5, 2025