Weather Update: तेलंगाना में तेज बारिश ने मचाया कोहराम! गिरे 50,000 से अधिक पेड़
Weather Update: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिनों की भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। तेलंगाना के खम्मम जिले में 110 गांव जलमग्न हो गए हैं, और आंध्र प्रदेश में 17 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के कारण तेलंगाना में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आंध्र प्रदेश में भी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोग जान गंवा चुके हैं। आंध्र-तेलंगाना सीमा पर गरिकापाडु में पालेरू पुल को भारी नुकसान हुआ है। पुल का एक हिस्सा बह जाने से नेशनल हाइवे पर यातायात ठप हो गया है, जिससे कई लोगों को सड़क पर सोकर रात बितानी पड़ रही है। अब खबर आ रही है कि एटुनगरम वन्यजीव अभ्यारण्य में हालिया भारी बारिश और तेज हवा के कारण एक साथ 50,000 से ज्यादा पेड़ गिर गए हैं। यह घटना तदवई और मेदारम गांवों के बीच हुई, और वन विभाग के अधिकारियों को भी इस दृश्य ने हैरान कर दिया है।
Watch the aftermath: Wind Phenomenon Causes Massive Tree Fall in Telangana’s Eturnagaram Wildlife Sanctuary As Telangana recovering with the aftermath of heavy rains and widespread flooding, an unusual wind event has caused significant destruction in the Eturnagaram Wildlife… pic.twitter.com/IlFN8zcXNi
— Sudhakar Udumula (@sudhakarudumula) September 3, 2024