Tata Punch EV SUV: इस कीमत में लॉन्च हुई टाटा पंच.ईवी, मिलेगी जबरदस्त रेंज
Tata Punch EV SUV: टाटा ने लॉन्च कि नई टाटा पंच.ईवी, जिसकी कीमत 10.99 लाख रुपये हैं। इस कार में आपको नए फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो इसे अन्य कार से अलग बनाते हैं। टॉप वेरिएंट की कीमत 14.49 लाख रूपये तक है। इसके साथ ये डिटेल भी सामने आई है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी 22 जनवरी को होगी, इसमें आपको पांच वेरिएंट देखने को मिलेंगे, जिसमें स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ शामिल है। चलिए इसकी बुकिंग और अन्य फीचर्स डिटेल पर नजर डालते हैं। इसके नए लुक की बात करे तो, इसमें आपको नेक्सन बेस्ट बोनट वाली चौड़ाई है। एलईडी लाइट भी इसमें शामिल है, साथ ही एक ग्रिल डिज़ाइन है। खास फीचर्स की बात है तो स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और सिल्वर फॉक्स प्लेट है। ये टाटा की पहली कार है, जिसमें फ्रंट में ही चार्जर दिया गया है। बैक के लिए इसमें ICE वेरिएंट में आपको टेल लाइट्स दिया है। उप्पर क बात करें तो एक स्पॉइलर है, नया डिज़ाइन किया गया बम्पर है। इस कार में अल-टोन थीम और अपग्रेडेड प्रीमियम अपहोल्स्ट्री इन लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील है। साथ ही 10.23 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, सीट की क्वालिटी काफी अच्छी है। वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो है, साथ वायरलेस चार्जर भी उपलब्ध है। सनरूफ भी इसमें शामिल है, जिससे आप बाहर व्यूज का मजा भी ले सकते हैं।