Babita and Tappu got Engaged: तारक मेहता...की बबीता जी ने 9 साल छोटे इस एक्टर से गुपचुप की सगाई ?
Babita and Tappu got Engaged: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी (Babita and Tappu got Engaged) यानी मुनमुन दत्ता हमेशा किसी ना किसी विषय को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में मुनमुन दत्ता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार मुनमुन दत्ता और टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। आइए जानें क्या है पूरा मामला... एक्टर के करीबी सूत्रों के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि मुनमुन और राज ने गुजरात के वडोदरा में एक समारोह में सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी। मुनमुन और राज के परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और दोनों की फैमिली की मौजूदगी में सगाई हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ने के बाद से ही मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। खबरों की माने तो जब राज ने शो में एंट्री ली और इस दौरान उनकी मुनमुन से मुलाकात हुई और धीरे धीरे दोनों दोस्त बन गए। फिर इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसक बाद से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी शो के दूसरे लोगों को भी थी। मुनमुन ने तारक मेहता..शो में 15 साल काम किया है। इस शो में वो बबीता जी का किरदार निभाती हैं। उनके किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।