Sarva Pitru Amavasya पर रहेगा सूर्य ग्रहण का साया, जानें तर्पण का शुभ समय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान पितरों की आत्माएँ अपने वंशजों के पास आती हैं और उनकी भक्ति व सेवा से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
Sarva Pitru Amavasya: सनातन धर्म परंपरा में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। यह वह काल है जब हमारे पूर्वज अपने वंशजों की पुकार से प्रसन्न होकर इस धरा पर लौटते हैं और तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान के माध्यम से तृप्ति प्राप्त करते हैं। पितृ पक्ष का समापन सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) को होता है, जिसे पितरों के प्रस्थान का दिन माना जाता है। इस दिन अपने ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों के मोक्ष, उनकी आत्मा की शांति और ईश्वर की कृपा हेतु श्राद्ध, तर्पण और दान (Sarva Pitru Amavasya) करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।
पुराणों में कहा गया है कि— येन पितृगणः त्रिप्तः तेन देवः प्रसन्नः। अर्थात् जब पितरों की कृपा होती है, तभी देवता भी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। पितरों को तर्पण करने से आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। विशेष रूप से जिनके परिवार में किसी की अकाल मृत्यु हुई हो, इस दिन तर्पण और श्राद्ध करने से उन्हें सांसारिक मोह-माया से मुक्ति मिलती है और परमधाम की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें: Ghatasthapana 2025: इस नवरात्रि घटस्थापना में इन पांच वस्तुओं को जरूर करें शामिल