सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग या ऑटो एक्सपो? वकीलों की लग्जरी गाड़ियों का वीडियो वायरल
सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग में BMW, Mercedes, Jaguar जैसी लग्जरी गाड़ियों का वीडियो वायरल। वकीलों की चमकदार सवारी देख लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
सुप्रीम कोर्ट के बारे में सुनते ही दिमाग में काले कोट, जिरह और कानून की किताबें आती हैं, लेकिन एक वायरल वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में कोर्ट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां ऐसी हैं कि लगता है कोई लग्जरी कार शो चल रहा हो। BMW, Mercedes, Jaguar, G-Wagon - एक से एक चमचमाती गाड़ियां देखकर लोग दंग हैं। सोशल मीडिया पर कोई मजे ले रहा है तो कोई कह रहा है, “ये वकील हैं या कार कलेक्टर्स?” वीडियो ने तहलका मचा रखा है।
पार्किंग में गाड़ियों का मेला
सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां देखकर पहली नजर में यकीन नहीं होता कि ये भारत के सबसे बड़े कोर्ट की पार्किंग है। Audi, Land Cruiser, BMW, G-Wagon - हर गाड़ी ऐसी कि आंखें ठहर जाएं। वीडियो में दावा है कि ये सारी गाड़ियां सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की हैं। लोग देखकर बोल रहे हैं, “भाई, केस जीतो या हारो, गाड़ी तो किंग साइज होनी चाहिए।” कोई मजाक उड़ा रहा है कि क्लाइंट्स बेल के साथ गाड़ी की EMI भी भरते होंगे!ये कोई ऑटो एक्सपो नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के चुनिंदा वकीलों की पार्किंग हैं pic.twitter.com/GNdTGQvzJ1
— Naveen kr Jindal (@naveenjindalbjp) April 19, 2025