भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत आज, कोलंबो में खेला जाएगा महामुकाबला

India vs Pakistan Match: आज भारत में एक तरफ जहां महाशिवरात्रि की धूम रहेगी, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तान से टी-20 विश्वकप का अहम मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-15 01:06 GMT

India vs Pakistan Match: आज भारत में एक तरफ जहां महाशिवरात्रि की धूम रहेगी, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तान से टी-20 विश्वकप का अहम मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। टी-20 विश्वकप में पहले तो पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने को मना कर दिया था, लेकिन बाद में आईसीसी की फटकार के बाद पाकिस्तान को मैच खेलना पड़ रहा है।

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ंत

बता दें इस बार टी-20 विश्वकप का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की कमान सूर्यकुमार यादव के पास रहेगी, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी का सलमान आगा संभल रहे हैं। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।

मैच पर पानी फिर सकता है

बता दें इस मुकाबले को लेकर फैंस की चिंता बढ़ी हुई है, क्योंकि इस समय कोलंबो में बारिश हो रही है। इससे पहले शनिवार को भी यहां काफी देर तक बारिश का दौर जारी रहा है। रविवार को भी भारी बारिश की आशंका है। ऐसे में फैंस को निराशा मिल सकती है। अगर बारिश का दौर रविवार को भी काफी देर तक जारी रहा तो इस मैच पर पानी फिर सकता है।

पूरी तरह तैयार हैं हम: सूर्यकुमार यादव

इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने चोटिल अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल करने की बात की। इस मैच को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ''हम पूरी तरह तैयार हैं।''

Tags:    

Similar News