सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती
हाल ही में, एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का कार एक्सीडेंट हो गया। फिलहाल, नागपुर के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
Sonali Sood Car Accident: बॉलीवुड के गलियारों से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, 24 मार्च 2025 की देर रात अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का कार एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ। फिलहाल, नागपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने बताया कि सोनाली और उनके भतीजे को स्पेशल निगरानी में रखा गया है और अगले 48-72 घंटों तक उनकी पूरी देखभाल की जाएगी। बात करें, सोनाली की बहन की तो उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। उन्हें हल्की सी खरोंच आई हैं। ये भी पढ़ें: