Sonu Sood Viral Photo: सोनू सूद ने जीता जनता का दिल, महिला ने पैरों में गिर किया सलाम
Sonu Sood Viral Photo: सोनू सूद हर समय जनता का दिल जीत ते हुए दिखाई देते हैं एक्टर हमेशा अपने अच्छे कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वह जरूरतमंदो की हमेशा मदद करते हैं। फैंस के लिए वह किसी भगवान से कम नहीं है, सोशल मीडिया पर अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसे देख आपका दिल खुश हो जाएगा। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल सोनू सूद की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही एक्टर फैंस के पास होते हैं तो इस दौरान फैन उनके पैरों में गिर जाती है और इसके बाद एक्टर फैन को उठाते हैं और फिर उनके एक जगह बिठकार उनसे बात करते हैं उनके सभी दुःख दर्द को सुनते हैं। वह एक्टर से मदद मांगती नजर आती है और एक्टर उसकी सभी बातों को बड़े ध्यान से सुनते हैं। ये बात देख कर सभी फैंस बहुत खुश हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को बहुत पसंद किया जा रहा है।