130 साल की हुई 'स्कोडा', साइकिल बनाने से हुई थी शुरुआत, जानें इसका पूरा इतिहास
लग्जरी एसयूवी कार बनाने वाली कंपनी स्कोडा 130 साल की हो चुकी है। आइए आपको इसका अब तक का शानदार इतिहास बताते हैं।
ऑटोमोबाइल कंपनी 'स्कोडा ऑटो' को स्थापित हुए 130 साल हो गए हैं। हालांकि, आपको जाकर हैरानी होगी कि आज यह कंपनी जहां एक से एक शानदार एसयूवी कारें बना रही है, इसकी शुरुआत साइकिल बनाने से हुई थी। इस कंपनी की स्थापना 1895 में हुई थी, जिसकी विरासत काफी शानदार है। इस युद्ध के बाद सभी कंपनियां कार की जगह मिलिट्री के वाहन बनाने लगी थीं। स्कोडा (तब लॉरिन एंड क्लेमेंट) का भी यही हाल था। हालांकि, स्थिति तब ज्यादा खराब हो गई, जब 1924 में कंपनी में आग लग गई। इसके बाद सब खत्म हो गया और अपने बिजनेस को फिर से शुरू करने के लिए लॉरिन एंड क्लेमेंट ने 1925 में एमिल स्कोडा की कंपनी 'स्कोडा वर्क्स' के साथ हाथ मिला लिया। इसके बाद ‘लॉरिन एंड क्लेमेंट कंपनी’ का नाम 'स्कोडा' रखा गया। चेक गणराज्य की कंपनी स्कोडा ऑटो ने 1991 में जर्मनी की फॉक्सवैगन के साथ पार्टनरशिप शुरू की थी और आज वह दास ऑटोग्रुप का हिस्सा है। यह भी पढ़ें: