Shraddha Kapoor Birthday: फिल्मों से पहले कॉफी शॉप पर काम करती थी श्रद्धा कपूर,कई लोगों से जुड़ा नाम, जानें एक्ट्रेस की जिंदगी के दिलचस्प किस्से
Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड की आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 03 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन (Shraddha Kapoor Birthday) मनाने जा रही है। श्रद्धा ने काफी समय में अपनी खूबसूरती,बेहतरीन एक्टिंग और मासूमियत से बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि फैंस के दिलों में भी खास जगह बना ली है। इतना ही नहीं श्रद्धा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक अच्छी सिंगर भी है। श्रद्धा बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर की बेटी है। स्टारकिड होने के बाद भी फिल्मों में आने से पहले श्रद्धा एक काफी शॉप पर काम किया करती थी। आइए जानते है एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से :- श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की और ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने मेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। श्रद्धा ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के दौरान वह जेब खर्ची के लिए वहां के एक कॉफी शॉप में काम किया करती थी। लेकिन बाद में उन्होंने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और बॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया। श्रद्धा कपूर ने 2010 में आई तीन पत्ती से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी और उसी साल उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद 2013 में फिल्म आशिकी 2 से वह रातों रात स्टार बन गई। आज भी बॉलीवुड में उन्हें आशिकी गर्ल के नाम से ही जाना जाता है। इस फिल्म के बाद श्रद्धा को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। ये बात काफी कम लोग जानते है श्रद्धा कपूर बॉलीवुड सिंगर लता मंगेशकर की रिश्तेदार है। श्रद्धा कपूर लता जी को आजी कहकर बुलाया करती थी। दरअसल श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरे लता मंगेशकर के चचेरे भाई थे। इस वजह से श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कपूर लता मंगेशकर की भतीजी लगती थी और इस रिश्ते से लता श्रद्धा की नानी लगी। लता मंगेशकर के साथ श्रद्धा को काफी लगाव था। वह अक्सर उनसे मिलने जाया करती थी। खबरों की माने तो रॉक ऑन 2 के समय श्रद्धा और फरहान अख्तर के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी। मीडिया रिपार्टस के अनुसार श्रद्धा ने फरहान से अपने रिश्ते को सभी के सामने खुल कर बात की थी। लेकिन इसी बीच में एक अफवाह सामने आई फरहान और श्रद्धा लिव इन में रह रहे थे और जब इस बात का पता श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को चला तो वह श्रद्धा को खींचकर घर ले आए थे। लेकिन श्रद्धा और शक्ति कपूर ने इन सभी बातों सिरे से खारिज कर दिया था। यह भी पढ़े: Akshay and Shikhar Dhawan Viral Video: खिलाड़ी कुमार के साथ शिखर धवन ने भी दिखाए अपने डांस मूव्स, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल