इतने बड़े और चमकीले कद्दू देख शिवराज बोले- खेत में मेहनत कभी धोखा नहीं देती
Shivraj Singh Chouhan : राजनीति की व्यस्त गलियों से कुछ पल चुराकर जब कोई नेता मिट्टी की सौंधी खुशबू से मिलता है, तो वो क्षण केवल तस्वीरों में नहीं... दिलोें में बस जाता है। जब वह नेता स्वंय एक किसान हो, तो यह रिश्ता और भी गहरा हो जाता है। केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जब विदिशा में अपने खेतो को हाल देखने पहुंचे...तो आंखों में चमक और चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था। (Shivraj Singh Chouhan ) खेतों में लहराती फसल और चमकते कद्दू देखकर वे खुद को रोक नहीं सके और बोले... एक किसान के लिए उसकी फसल ही उसकी असली दौलत होती है। मैं भी किसान हूं, बाद में कुछ और...