Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन करें ये उपाय, होगी सारी इच्छाएं पूरी
Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है। सभी शुभ कार्यो से पहले गणेश भगवान की आराधना के बाद ही किसी नए काम की शुरूआत की जाती है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का खास महत्व बताया गया है। पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) मनाई जाती है। इस साल अखुरथ संकष्टी चतुर्थी 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। गणेश भगवान को चतुर्थी तिथि का स्वामी माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि विधान से गणपति की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूर्ण होती है। आज इस लेख द्वारा हम आपको कुछ संकष्टी चतुर्थी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है जिसे करने से गणेश भगवान प्रसन्न होते है और जीवन में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते है संकष्टी चतुर्थी के दिन उपाय :—
संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय :—
- अगर आप परिवार में सुख शांति और समृद्धि चाहजे है तो संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा के समय दोनों हाथों में लाल फूल लेकर गणपति को अर्पित करें और फूल चढ़ाते समय 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का उच्चारण करें।
- मान्यता है कि चतुर्थी के दिन घर के सदस्यों और बच्चों के द्वारा मंदिर में तिल का दान करवाने से बच्चों को तरक्की और मान सम्मान प्राप्त होता है।
- करियर को बेहतर बनाने के लिए और नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के लिए चतुर्थी के दिन 8 मुखी रूद्राक्ष की विधि विधान के साथ पूजा करके गले में पहन ले।
- अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए पूजा के समय गणेश भगवान को रोली और चंदन से तिलक करें और 'वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ: निर्विघ्नं कुरूमें देव सर्व कार्येषु सर्वदा...'मंत्र का 11 बार जाप करें।
- जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए तिल और गुड़ के लड्डू बनाए और गणेश भगवान की पूजा के दौरान भोग में प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। बाकि बचे हुए प्रसाद खुद ग्रहण करने के साथ ही परिवार के सदस्यों में बांट दे।
- बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक पान का पत्ता ले और उस पत्ते के बीच में रोली से स्वास्तिक बनाकर उस पत्ते को भगवान को अर्पित कर दे। इसके साथ ही 108 बार 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करें।