Salman Khan: दो अनजान लोगों ने की भाईजान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस कर रही जांच...
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के पनवेल स्थित फार्महाउस में दो अज्ञात लोगों ने सेंध लगाने की कोशिश की है। फिलहाल पनवेल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. जैसे ही सुरक्षा गार्डों को संदेह हुआ, उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और अनजान व्यक्तियों को उनके हवाले कर दिया। अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस में अवैध प्रवेश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तार तोड़कर फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे दो युवकों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया और पनवेल पुलिस को सौंप दिया। दोनों के पास फर्जी आधार कार्ड मिले और मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म के बाद वो फिल्म द बुल में नजर आएंगे। वो कबीर खान की बब्बर शेर में भी दिखाई देंगे। यह भी पढ़े : Birthday Special: फिल्मों में आने के बाद करना चाहती थी आत्महत्या, दीपिका पादुकोण से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।