सलमान खान ने नेपोटिज्म पर दिया मजेदार जवाब, बोले- 'कंगना की बेटी आएंगी, तो फिल्म करेंगी या...'
हाल ही में, एक्टर सलमान खान ने नेपोटिज्म के सवाल पर कंगना रनौत के बारे में एक मजाकिया जवाब दिया। आइए आपको बताते हैं।
Salman Khan On Nepotism Debate: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान उन एक्टर्स में से एक हैं, जो किसी भी विषय पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हालिया मीडिया बातचीत में भी इसकी एक झलक देखने को मिली, जहां उन्होंने नेपोटिज्म पर एक मजाकिया जवाब दिया। सलमान ने कहा कि उनके पिता सलीम खान फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई आए थे। नतीजतन, सलीम खान के बेटे के रूप में उनके पास मुंबई में काम करने का रास्ता खुला था। वहीं, जब पत्रकारों ने नए उभरते स्टार्स की बात की, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर लोगों को इम्प्रेस कर दिया। उन्होंने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का भी नाम लिया, जिन्होंने अपने डेब्यू से ही चर्चा बटोरी। हालांकि, सलमान ने उनकी बात गलत सुनी और हैरान होकर कहा, “कंगना की बेटी आ रही है। अब कंगना की बेटी आएगी, तो फ़िल्में करेंगी या फिर राजनीति जॉइन करेंगी, तो उनको भी (नेपोटिज्म कहा जाएगा)। हां, नहीं तो फिर उसे कुछ और करना होगा।”