Salman Khan Death Threats: मिल रही धमकियों से सलमान खान की मेंटल हेल्थ हुई खराब! कैंसिल हुई फिल्म की शूटिंग
सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकि मिल रही हैं, जिसके कारण वह काफी तनाव में हैं। इन धमकियों के कारण सलमान ने अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी है और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Salman Khan Death Threats: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद अब सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, सलमान इन दिनों काफी स्ट्रेस में रहते हैं। इस समय एक्टर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' को होस्ट कर रहे हैं। जिसके 'वीकेंड के वार' के दौरान वाले एपिसोड में एक्टर का व्यवहार सही नहीं लगा, इसके साथ ही एक्टर की सिक्योरिटी पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं। पहले उनके पास Y सिक्योरिटी थी, अब Y+ हो गई हैं।