दोस्त की मौत के बाद सलमान ने उठाया बड़ा कदम, दुबई से मंगवाई स्पेशल कार
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद, उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। हाल ही में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, सलमान ने अपनी सुरक्षा और मजबूत करने के लिए एक नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल SUV खरीदने का फैसला लिया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। पिछले कुछ समय से उन्हें गैंगस्टर की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब 2024 ईद के बाद उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। यह घटना बेहद गंभीर थी, क्योंकि इससे पहले कभी भी सलमान के साथ ऐसी स्थिति नहीं हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने ली, जिससे सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा (Bollywood Superstar Salman Khan Security) को लेकर चिंताएं और बढ़ गईं।