Salman Khan casting fraud SKF: सलमान खान के नाम पर कास्टिंग का फर्जी खेल, प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया बयान
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Salman Khan casting fraud SKF: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान ( Salman Khan casting fraud SKF) का फिल्मों के साथ साथ प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन से भी नाता रहा है। सलमान ने 2011 में सलमान खान फिल्म्स के नाम से एक प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था। दरअसल सलमान के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार सलमान का नाम लेकर लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सलमान खान प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल पेज एक अधिकारिक बयान जारी किया है। सलमान की प्रोडक्शन कंपनी ने किसी भी फिल्म के लिए किसी भी तरह की कास्टिंग की बात से इंकार किया है और साथ ही लीगल एक्शन की चेतावनी दी है। खबरों के अनुसार फिल्मों में फर्जी कास्टिंग के लिए सलमान खान और उनकी कंपनी का नाम इस्तेमाल किया जा रहा है। फर्जी कास्टिंग का मामला गर्म होते ही सलमान के प्रोडक्शन ने एक अलर्ट जारी करते हुए फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। बता दें कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस का नाम पहले भी कई बार फर्जी कास्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है। सलमान की टीम ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि उनकी तरफ से अभी किसी भी फिल्म की कास्टिंग नहीं की जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति या पार्टी किसी भी अनधिकृत तरीके से मिस्टर खान या एसकेएफ के नाम का गलत इस्तेमाल करते देखा गया तो उस पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जिसकी जानकारी खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।