'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान खान ने जान से मारने वाली धमकियों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जितनी उम्र लिखी है..'
हाल ही में, एक्टर सलमान खान ने लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको बताते हैं।
Salman Khan Death Threats: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो ईद के मौके पर 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में हैं। हालांकि, उन्हें फिल्म की शूटिंग के वक्त से ही कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकी मिलती रही है, लेकिन एक्टर फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अब, अपने एक हालिया प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान सलमान ने इन धमकियों पर खुलकर बात की। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है, तो उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए कहा, "भगवान, अल्लाह सब बराबर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है। लेकिन कभी-कभी इतने लोगों को (सिक्योरिटी) साथ में लेकर चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।" शूटिंग के दौरान अभिनेता के इर्द-गिर्द जो कड़ी सुरक्षा थी, उसके बारे में बात करते हुए 'सिकंदर' के निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया, “सलमान सर बिल्कुल अलग हैं। 'सिकंदर' के सेट पर 10,000 से 20,000 लोगों के साथ सीन होते थे। इतनी बड़ी भीड़ को मैनेज करने के लिए हाई सिक्योरिटी और डीप मैनेजमेंट की आवश्यकता थी। हमारा शेड्यूल बहुत डिमांडिग था और खतरे के साथ यह और भी बिजी हो गया। उसके बाद, सुरक्षा कड़ी कर दी गई और सेट पर सभी अतिरिक्त कलाकारों की जांच में प्रतिदिन 2-3 घंटे लगते थे। उनके आने-जाने में हमारा अधिकांश दिन लग जाता था और हम अक्सर शूटिंग देर से शुरू करते थे और सुबह तड़के तक देर से खत्म करते थे। हमारा रूटीन बिगड़ गया था, लेकिन एक बार जब हमें आदत हो गई, तो यह रूटीन बन गया। फिर सेट पर बहुत सकारात्मक ऊर्जा थी।” ये भी पढ़ें: