‘महिलाओं को एक मर्डर करने की मिले छूट…’, महिला नेता ने क्यों कर डाली यह अजब मांग?
NCP नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और 'एक हत्या की छूट' देने की मांग की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर NCP (शरद पवार गुट) की महिला शाखा की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) को एक विवादास्पद पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महिलाओं को "एक हत्या की छूट" (Women are allowed to commit one murder) देने की मांग की है। यह मांग महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार (Atrocities against women) और अपराधों को देखते हुए की गई है। रोहिणी खडसे महाराष्ट्र के एनसीपी नेता एकनाथ खडसे की बेटी हैं और जलगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की अध्यक्ष भी हैं। रोहिणी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे के अनुसार, भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है। ऐसे में उन्होंने महिलाओं की ओर से यह मांग की कि उन्हें "एक हत्या की छूट" दी जाए, ताकि वे अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारों का मुकाबला कर सकें।
मा. द्रौपदी मूर्मू राष्ट्रपती, भारत @rashtrapatibhvn विषय :- एक खुन माफ करणेबाबत महोदया, सर्वात प्रथम आपल्याला जागतिक महिला दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा ! आपला देश हा महात्मा बुद्ध आणि महात्मा गांधींचा देश म्हणून ओळखला जातो. जे शांतीचे अहिंसेचे मोठे प्रतीक आहे तरी आपली क्षमा… pic.twitter.com/bE8JMogdZ7
— Adv Rohini Eknathrao Khadse (@Rohini_khadse) March 8, 2025