रामबन में कुदरत का कोहराम, बादल फटा, स्कूल-ऑफिस बंद, हाईवे ठप, सेना दे रही राहत
Ramban Cloud Burst: जम्मू-कश्मीर में लगातार खराब मौसम और रामबन में बादल फटने के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर घाटी के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया, राज्य की उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में बताया है। वहीं, रामबन में बारिश और बाढ़ से तबाही मची हुई है। (Ramban Cloud Burst)तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। कश्मीर प्रकृति के प्रकोप से जूझ रहा है। रविवार (21 अप्रैल) तड़के रामबन के सेरी बागना इलाके में बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन गईं। कई घर और वाहन मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कई...
लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर मलबा जमा हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई हैं। नाशरी से बनिहाल तक सड़क पर पत्थर, कीचड़ और पानी ही पानी जमा है। इससे यातायात विभाग को यह मार्ग पूरी तरह बंद करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो जाती और मौसम सामान्य नहीं होता, तब तक यात्री इस मार्ग से यात्रा न करें।#WATCH | J&K: Aftermath of flash floods that occurred yesterday in Ramban due to torrential rain. pic.twitter.com/TYiQOVqczW
— ANI (@ANI) April 21, 2025