Ram Mandir: गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला, चार घंटे चला विशेष अनुष्ठान
राजस्थान डिजिटल डेस्क। Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir) समारोह के तीसरे दिन रामलला की मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो चुके है। इस पूरे विशेष अनुष्ठान में करीबन 4 घंटे का समय लगा। मंत्रोच्चार और पूजन विधि के साथ रामलला की मूर्ति को गर्भगृह के आसन पर स्थापित किया गया। इस दौरान मूर्तिकार अरूण योगीराज और कई संत भी मौजूद थे। गर्भगृह में मूर्ति की स्थापना के समय मूर्ति पूरी तरह से कपड़े से ढ़की हुई थी। अब 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूजा की शुरूआत आज दोपहर 1ः20 मिनट पर संकल्प से हुई थी। संकल्प के बाद गणेशाम्बिका पूजन किया गया। फिलहाल प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है।
रामलला की आंख पर बंधी है पट्टी :-
बुधवार की शाम को मंदिर परिसर में रामलला की 200 किलोग्राम वजनी मूर्ति लाई गई। इसके बाद क्रेन की सहायता से मूर्ति को उठाकर मंदिर के अंदर रखा गया। जिसके बाद आज दोपहर में 4 घंटे के पूजा के बाद रामलला की मूर्ति को गर्भग्रह में स्थापित किया गया। अभी रामलला की आंख पर पट्टी बंधी हुई है। इस पट्टी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद खोला जाएगा। सबसे खास बात यह है कि जब रामलला की आंखों की पट्टी खोली जाएगी तब उनके सामने कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा। आंखों की पट्टी खोलते समय रामलला को दर्पण दिखाया जाएगा।जलाए जाएंगे सरयू के पवित्र मिट्टी से बने दिए :-
जिस पावन मिट्टी पर 500 वर्षो के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है उसी पावन मिट्टी से बने दियो से 22 जनवरी को एक बार फिर अयोध्या नगरी सहित देश दुनिया में अलग अलग स्थानों पर दिए प्रज्जवलित होंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को लोग राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे है। इसके लिए भारी संख्या में लोग यहां के कुम्हारों से दीप खरीदकर ले जा रहे है।सरकार ने घोषित किया हाफ डे :-
केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर देश भर में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2ः30 बजे तक आधे दिन अवकाश की घोषणा की है।Due to the overwhelming sentiment of the employees and requests from them, Central Government announces half day closing till 2:30 pm on 22nd January 2024, at all Central Government offices, Central institutions and Central industrial establishments throughout India on the… pic.twitter.com/9xTPwSx3Ga
— ANI (@ANI) January 18, 2024