Ram Mandir : हर रामनवमी को रामलला के माथे पर स्वयं सूर्यदेव लगाएंगे तिलक, जानें कैसे
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ram Mandir : कल सोमवार यानी 22 जनवरी को अयोध्या (Ram Mandir ) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो गया है। रामलला अपने नए मंदिर में विराजमान हो गए है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के वरिष्ठ राजनेताओं और अभिनेतओं के मौजूदगी में पूरा हुआ। कार्यक्रम के दौरान ही केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर से जुड़ी एक खास बात बताई जिसे सुन हर कोई आश्चर्य कर रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर की एक अलग विशेषता यह है कि हर रामनवमी को स्वयं सूर्यदेव रामलला के माथे पर तिलक करेंगे। वैज्ञानिकों की ली गई सहायता बता दें कि राम मंदिर की डिजाइन, सूर्य तिलक सिस्टम की डिजाइन, मंदिर की नींव के डिजाइन की जांच और संरचनात्मक स्वास्थ्य निगरानी का कार्य रूड़की के केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की एक टीम ने सूर्य तिलक मैकेनिज्म को इस तरह तैयार किया है कि हर साल राम नवमी के दिन दोपहर में 12 बजकर 06 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला की माथे पर पड़ेगी। इसकी व्यवस्था के लिए एक गिरयाबॅक्स, लेंस और रिफ्लेक्टिव मिरर की सहायता से राम मंदिर के तीसरी मंजिल से सूर्य की किरणों को श्रीराम की मूर्ति तक लाया जाएगा। इसमें सूर्य के पथ को बदलने के सिद्धांत का प्रयोग किया गया है। तो वहीं सूर्य के पथ को लेकर बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स से तकनीकी मदद ली गई है। यह भी पढे़ं – BAPS संस्था के सभी मंदिरों में मनाया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव