Ram Mandir: पुजारी सत्येन्द्र दास ने कहा प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमा की आंखों से कपड़ा हटाना गलत
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा का आज 5वां दिन है। आज रामलला के शर्कराधिवास, फलाधिवास और पुष्पाधिवास से जुड़े अनुष्ठान होंगे और इसके बाद वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। तो वहीं कल अनुष्ठान के चौथे दिन यानी 19 जनवरी को रामलला की मूर्ति की पूरी तस्वीर सामने आई। जिसमें रामलला का पूरा चेहरा नजर आ रहा है। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले नई प्रतिमा में भगवान की आंखों पर से कपड़ा नहीं हटा सकते। सामने आई तस्वीर में प्रतिमा में आंखों पर कपड़ा नहीं दिख रहा है और यह गलत बात है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कही ये बात:-
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब यह निर्णय हो जाता है कि इस मूर्ति को मंदिर (Ram Mandir) में स्थापित किया जाएगा। तो उनके नेत्र ढक दिए जाते है। उसके बाद मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाता है। यह सारे काम मंदिर के गर्भगृह में ही किया जाता है। जिस मूर्ति में भगवान राम की आंखे देखी जा सके वह असली मूर्ति नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले मूर्ति का स्नान, श्रृगांर सब कुछ किया जा सकता है लेकिन आंखों पर से पट्टी नहीं हटाई जा सकती। अगर किसी व्यक्ति द्वारा कपड़ा हटा दिया गया है तो इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा से पहले जो भी अनुष्ठान हो रहे है उसमें रामलला की आंखों पर पट्टी बंधी रहेगी। शरीर से कपड़ा हटाया जा सकता है क्योंकि जलाधिवास, केसराधिवास जैसे कई अनुष्ठान होते है लेकिन इसमें आंखें नहीं दिखाई जा सकती।#WATCH | Ayodhya: On the idol of Lord Ram, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "...The eyes of Lord Ram's idol cannot be revealed before Pran Pratishtha is completed. The idol where the eyes of Lord Ram can be seen is not the real idol. If… pic.twitter.com/I0FjRfCQRp
— ANI (@ANI) January 20, 2024