राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या (Ram Mandir) के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शामिल होने वाले है। इस समारोह में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान किया है। अनुष्ठान से जुड़ी कुछ पंरपराएं है जिनका पालन करना होता है। जिसमें समारोह से पहले शुद्धिकरण किया जाता है। इसके एक हिस्से के रूप में प्रधान मंत्री मोदी 11 दिनों तक सात्विक डाइट पर रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने एक ऑडियो मैसेज के द्वारा दी।
मेरे लिए यह सम्मान की बात - पीएम मोदी:-
12 जनवरी,2024 को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑडियो मैसेज किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 'अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही शेष है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा और मेरे लिए यह सम्मान की बात है। प्रभु ने मुझे सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं अपनी जनता से आशीर्वाद का आकांक्षी हॅू।' इस अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी फर्श पर सोएंगे, मौन व्रत रखेंगे, जाप और ध्यान करेंगे। इसके साथ ही सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे और धार्मिक ग्रंथ का अध्ययन करेंगे।प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व 11 दिवसीय व्रत अनुष्ठान का पालन मेरा सौभाग्य है। मैं देश-विदेश से मिल रहे आशीर्वाद से अभिभूत हूं। https://t.co/JGk7CYAOxe pic.twitter.com/BGv4hmcvY1
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2024