Ram Mandir Modi Speech: रामलला अब तंबू में नहीं रहेंगे भव्य मंदिर में रहेंगे: पीएम मोदी

Update: 2024-01-22 11:07 GMT
Ram Mandir Modi Speech: अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला विराजमान हो गए। इस ऐतिहासिक पल का राम भक्तों को 500 साल से इंतज़ार था। सदियों से चला आ रहा मसला (Ram Mandir Modi Speech) हैं पूरी तरह हल हो गया। रामलला अपने स्थान पर विराजमान हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रामलला अब तंबू में नहीं रहेंगे भव्य मंदिर में रहेंगे। चलिए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें...
हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे: पीएम मोदी
इस मंदिर के लिए राम भक्तों ने काफी तप-त्याग किया हैं। लेकिन इस पावन घड़ी के लिए राम भक्तों ने कई सदियों तक का इंतज़ार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने सम्बोधन में काफी भावुक नज़र आये। उन्होंने कहा कि '' कितना कुछ कहने को है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है। मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है, चित्त अभी भी उस पल में लीन है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे।'' https://twitter.com/narendramodi/status/1749379601061863449
यह एक नए कालचक्र का उद्गम है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बता दें प्रधानमंत्री ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने सम्बोधन में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने इस ऐतिहासिक पल का भी अपने शब्दों में बहुत ही ख़ास तरीके से वर्णन किया। पीएम मोदी ने कहा कि ''22 जनवरी 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है।''
प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं: प्रधानमंत्री
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी पिछले काफी दिनों से पूजा-अर्चना कर रहे थे। आज इस ऐतिहासिक पल में उन्होंने भगवान रामलला को विशाल छत्र अर्पित किया। उसके बाद उन्होंने पूजा-अर्चना करके सभी को बधाई दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ''मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग और तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक ये कार्य कर नहीं पाए। आज वो कमी पूरी हुई है।''
सदियों का इंतजार खत्म, अयोध्या में बिराजे रघुनंदन
भारतवर्ष जिस घड़ी का लोग सदियों से इंतजार कर रहे थे वह घड़ी आ गई है और आज 22 जनवरी 2024, सोमवार को रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप की जीवंतता देखी है। आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम के 5 वर्ष का विग्रह कमल आसन पर विराजमान हुआ है।
Full View
यह भी पढे़ं – Ayodhya Ram Mandir: साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर है बड़ा राम भक्त, इस तरह दी प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें। 

Similar News