Ram Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर के शिखर पर फहराई गई धर्म ध्वजा, पीएम मोदी-भागवत ने किया ध्वजारोहण
राम मंदिर के शिखर पर जिस धर्म ध्वज को फहराया गया वो 11 फीट ऊँचा और 22 फ़ीट लम्बा समकोण वाला तिकोना ध्वज है।
Ram Mandir Dhwajarohan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस मौके पर RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। इससे पहले मोदी और भगवत ने राम मंदिर के गर्भ गृह और शेषावतार मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने अभिजीत मुहूर्त 11:55 मिनट पर ध्वज फहराया। राम मंदिर के लिए इस धर्म ध्वज को खास तौर पर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है। हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही।''
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है. इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से अभिनंदन करता हूं।''
संपूर्ण भारत और विश्व राममय है: पीएम मोदी
अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद देशवासियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है…हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है. सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है।''आरएसएस प्रमुख भागवत ने भी किया सम्बोधित
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “आज हम सबके लिए एक सार्थकता का दिन है। इतने लोगों ने सपना देखा, इतने लोगों ने प्रयास किए, इतने लोगों ने अपने प्राण अर्पण किए आज उनकी आत्मा को तृप्त हुई होगी। आज वास्तव में अशोक जी को वहां शांति मिली होगी। उन्होंने अपना प्राण अर्पण किया और अपना पसीना बहाया तथा जो पीछे रहे वो भी मन में इच्छा करते रहे कि मंदिर बनेगा-बनेगा और आज मंदिर निर्माण की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई. ध्वजारोहण हो गया… हमने इसे अपनी आंखों से देखा है।''#WATCH | Ayodhya Dhwajarohan | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath presents miniature models of the Saffron Flag ceremonially hoisted on the 'shikhar' of Shri Ram Janmbhoomi Mandir and Ram Lalla idol at the temple, to PM Narendra Modi and RSS Sarsanghchalak Mohan Bhagwat.
(Video:… pic.twitter.com/dYljcoBpts — ANI (@ANI) November 25, 2025