Ram Mandir: 31 सालों तक टेंट में रहने के बाद रामलला पहुंचे नए मंदिर, निकाली गई भव्य यात्रा
राजस्थान डिजिटल डेस्क। Ram Mandir: 31 सालों तक अस्थायी मंदिर (Ram Mandir) में रहने के बाद शनिवार को रामलला अपने नए स्थान यानी नए मंदिर में पहुंच गए। अस्थायी मंदिर में रहने के बाद रामलला को सर्वप्रथम सुबह वैदिक मंत्रों से जगाया गया और फिर पूजा स्थान पर लाकर स्थापित किया गया। पहले रामलला की विधिविधान से पूजा की गई उसके बाद पालकी पर सवार कर उनकी भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान रामलला में नए राम मंदिर की परिक्रमा की।
यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग:-
पालकी में सवार कर निकाली गई शोभायात्रा में मुख्य पुजारी समेत सैकड़ों संख्या में आचार्य व परिसर में मौजूद राम भक्त शामिल हुए। जगह जगह पर रामलला पर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद अधिवास की प्रकिया शुरू की गई। इन सभी कार्य से पहले शनिवार यानी आज सुबह अनुष्ठानों का प्रांरभ गणपति पूजन से किया गया। जिसके बाद श्रीराम स्तुति की गई और सभी देवी देवताओं का पूजन किया गया। अनुष्ठान के दौरान रामलला के मूर्ति को जगाया गया और शक्कर,फल और फूल में रखकर अधिवास की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद हवन और वेदों का पाठ किया गया। आज अनुष्ठान में मुख्य यजमान डॉ अनिल मिश्र के अलावा हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार भी मौजूद थे।श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवे दिन के कार्यक्रमों का श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से सीधा प्रसारण LIVE Webcast of 5th day rituals of Prana Pratishtha Mahotsav of Shri Ramlalla Sarkar, from Shri Ram Janmabhoomi Mandir complex https://t.co/uvLPNBXKRt
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 20, 2024