Indian Railways: अगर आप रेल यानी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आपको हर यात्रा पर किराए में 55% छूट का फायदा मिलता है. यही कारण है कि भारतीय रेलवे से यात्रा करना आज भी सबसे सस्ते परिवहन विकल्पों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको ये तगड़ा डिस्काउंट मिलता कैसे है? चलिए हम बताते हैं, उससे पहले आप ये जान लीजिए कि ये 55% डिस्काउंट की बात आई कहां से..? Indian Railways: दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रगति की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद में है। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पूछा गया ट्रेन की रियायती दरों के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पूर्व-कोविड के बाद वरिष्ठ नागरिकों और मीडियाकर्मियों को ट्रेन की यात्रा पर 55 फीसदी की रियायत दी जा रही है। यह रियायत देश के प्रत्येक ट्रेन पर मिल रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रियायतों की बहाली पर मीडियाकर्मियों के सवालों का उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। मार्च 2020 में लगाए गए COVID-19 लॉकडाउन से पहले ही रेल मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ट्रेन किराए में 50 प्रतिशत छूट की पेशकश की थी। Indian Railways: पीटीआई की एक खबर के मुताबिक देश में मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाया गया था. तब ट्रेनों का आवागमन भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. इससे पहले रेलवे मान्यता प्राप्त पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिको रेलवे फेयर पर 50% की छूट देती थी. रेलवे का संचालन पूरी तरह जून 2022 में चालू हुआ, लेकिन रेलवे मंत्रालय ने इन कंसेशन को दोबारा चालू नहीं किया. तब से अलग-अलग हलकों से भी इस कंसेशन को दोबारा शुरू करने की मांग उठ चुकी है. जबकि संसद के दोनों सदनों में भी इसे लेकर मुद्दा उठ चुका है.