राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर उठाया मुद्दा, कहा-''मिस इंडिया या टॉप मीडिया एंकर की लिस्ट में कोई दलित या आदिवासी नहीं”
Rahul Gandhi on Caste Census: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया प्रतियोगिता की विजेताओं की सूची में न तो कोई दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला शामिल है और न ही मीडिया में शीर्ष एंकरों में से कोई इस समुदाय से है। उनके अनुसार, 90 प्रतिशत लोग मुख्यधारा से बाहर हैं और इस बात की जांच होनी चाहिए कि कितने लोग वास्तविक रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मीडिया और खेल जगत के संदर्भ में कहा, “मैंने मिस इंडिया की लिस्ट की जांच की है, जिसमें कोई दलित, आदिवासी या ओबीसी महिला नहीं थी। जबकि कुछ लोग क्रिकेट और बॉलीवुड के बारे में बात करेंगे, मोची या प्लंबर को कोई नहीं दिखाएगा। यहां तक कि मीडिया में भी शीर्ष एंकर इन 90 प्रतिशत लोगों में से नहीं हैं। हम जानना चाहते हैं कि संस्थानों, कॉरपोरेट्स, बॉलीवुड और मिस इंडिया में कितने लोग वास्तविक रूप से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।” ये भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape Murder Case: संजय रॉय ने जेल में बताई नई कहानी, पॉलीग्राफ टेस्ट से पहले आरोपों से पलटा