कतर के अमीर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दिल्ली, पीएम ने प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पहुंच किया स्वागत
विदेश मंत्रालय ने बताया कि कतर के अमीर अल-सानी प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। यह कतर के अमीर की भारत की दूसरी यात्रा है।
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-थानी सोमवार को भारत के दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर शेख तमीम का स्वागत किया। यह काफी कम देखने को मिलता है जब पीएम मोदी किसी विदेशी नेता का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट जाते हैं। इस दौरे के दौरान, शेख तमीम बिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और पीएम मोदी के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अपने भाई शेख तमीम का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट गया। उनके भारत दौरे की सफलता की कामना करता हूं।" विदेश मंत्रालय ने बताया कि कतर के अमीर अल-थानी, प्रधानमंत्री मोदी के बुलावे पर भारत आए हैं। यह कतर के अमीर की भारत की दूसरी यात्रा है, इससे पहले वे मार्च 2015 में भारत आए थे। भारत और कतर के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं, जो दोस्ती, विश्वास और सम्मान पर आधारित हैं। दोनों देशों के बीच हाल के सालों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में संबंध और भी मजबूत हुए हैं।
VIDEO | Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) receives Amir of Qatar, Sheikh Tamim Bin Hamad Al-Thani upon arrival at Delhi Airport.
(Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRARJn4) pic.twitter.com/LKzkwHKJy6 — Press Trust of India (@PTI_News) February 17, 2025