शराब विवाद में घिरी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल की छवि पर गहरा साया, दिल्ली-पंजाब में बवाल!
Punjab Hooch Tragedy:दिल्ली के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी पर 'शराब कांड' भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। दिल्ली में कथित तौर पर जो शराब घोटाला हुआ, उसने अरविंद केजरीवाल की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया। भाजपा ने इस मामले को जबरदस्त तरीके से उछाला और इसके सहारे वह दिल्ली की सत्ता तक पहुंच गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब की राजनीति में सक्रिय हो गए। कहा यही जा रहा है कि वे पंजाब में नशे के विरुद्ध कार्रवाई का एक मॉडल खड़ा कर इसके सहारे पंजाब में पार्टी की पकड़ बरकरार रखना चाहते हैं। (Punjab Hooch Tragedy)लेकिन बीती रात मजीठा में नकली शराब पीने से करीब 15 लोगों की हुई मौत से मामला पलट गया है। भाजपा-कांग्रेस ने एक सुर से अरविंद केजरीवाल के ऊपर आक्रमण कर दिया है और केजरीवाल पर दिल्ली का भ्रष्ट शराब मॉडल पंजाब में भी लागू करने का आरोप लगाया है।
केजरीवाल की साख दांव पर
अरविंद केजरीवाल पंजाब में नशाखोरी के विरुद्ध बड़ा अभियान चला रहे थे। वे नशे में डूबे पंजाब को नशे से बाहर निकालकर लाने और विकास की राह पर दुबारा दौड़ाने का काम करना चाहते थे। यही कारण है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया लगातार पंजाब के अधिकारियों-मंत्रियों के साथ बैठकें कर पार्टी की इस रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। यदि केजरीवाल पंजाब में नशाखोरी को कम करने में सफल हो जाते तो वे इसे आम आदमी पार्टी का पंजाब मॉडल कह सकते थे। दिल्ली में हार के बाद उनका जो दिल्ली मॉडल उनके हाथ से छिन चुका है, वे उसको पंजाब में पंजाब मॉडल के सहारे हासिल कर सकते थे। यह पार्टी को न केवल पंजाब में चुनाव जीतने में मदद कर सकती थी, बल्कि गुजरात से लेकर गोवा तक के विधानसभा चुनावों में पार्टी की साख मजबूत करने का काम कर सकती थी। लेकिन इस शराब कांड ने फिलहाल केजरीवाल के सपनों पर ब्रेक लगा दिया है।🚨 Another Tragedy, Same Government Failure 🚨 21 innocent lives lost to illegal liquor in Punjab. Scapegoats are being suspended, but the real culprits are still in power. It’s time for FIRs against Bhagwant Mann and his ministers.@BhagwantMann @AAPDelhi @AAPPunjab… pic.twitter.com/Kx0JvtIzbY
— BJP Chandigarh (@BJP4Chandigarh) May 14, 2025