प्रेमानंद जी महाराज ने बंद की रात्रि पैदल यात्रा, भक्तों को दर्शन होंगे दुर्लभ
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा को बढ़ती भीड़ और स्वास्थ्य कारणों के चलते स्थगित किया गया है। जानें पूरी जानकारी!
वृंदावन के प्रसिद्ध संत पूज्य प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण समाचार सामने आया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी प्रसिद्ध रात्रि पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह यात्रा प्रतिदिन रात 2 बजे श्री हित राधा केलि कुंज तक होती थी, जहां हजारों भक्तगण महाराज जी के दर्शन करने के लिए उमड़ते थे। हालांकि, हालिया दिनों में भीड़ में अत्यधिक वृद्धि और स्वास्थ्य कारणों के चलते इस निर्णय को लिया गया है।
सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई जानकारी
पूज्य प्रेमानंद महाराज के आधिकारिक सोशल मीडिया X (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म ‘Bhajan Marg’ से गुरुवार, 6 फरवरी को एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में एक फोटो के साथ लिखा गया, “पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, उनकी रात्रि पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाता है।” इस खबर के सामने आते ही उनके अनुयायियों में निराशा देखी गई, लेकिन साथ ही सभी महाराज जी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं।सूचना आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ व बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 02:00 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।
श्री हित राधा केलि कुंज… pic.twitter.com/8NhzpYIf4K — Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) February 6, 2025