भंडारे में 'गंदगी' डालने का वीडियो वायरल, अखिलेश बोले 'महाकुंभ में सरकार की नाकामी उजागर'
प्रयागराज के सोरांव में बिना अनुमति भंडारा करने पर SHO ने खाने में राख और मिट्टी डाल दी। अखिलेश यादव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सरकार पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि प्रयागराज के सोरांव में मेला क्षेत्र में लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था। तभी वहां के SHO पहुंचे और खाने में राख और मिट्टी डाल दी, फिर चले गए। उनका कहना था कि बिना अनुमति के भंडारा क्यों किया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।