Pran Pratishtha: ब्रह्म मुहूर्त में 71 मिनट तक विशेष मंत्रों का जाप कर रहे है पीएम मोदी
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pran Pratishtha: अयोध्या में बने नवनिर्मित राम मंदिर का उद्घाटन (Pran Pratishtha) 22 जनवरी, सोमवार को किया जाएगा। इस समारोह के लिए तैयारियों जोरों से चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अन्य अनुष्ठान चल रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसके लिए इन दिनों पीएम मोदी 11 दिनों के उपवास पर है और कड़े नियमों का पालन कर रहे है।
ब्रह्म मुहूर्त में कर रहे है मंत्रों का जाप
पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान होंगे। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान होता है उसे कुछ कठोर नियमों का पालन करना होता है और इन नियमों को यम नियम कहा जाता है। अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी हर रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 3 बजकर 41 मिनट पर उठकर 1 घंटा 11 मिनट तक मंत्र जाप का विशेष पाठ करते है। ये मंत्र पीएम मोदी को आध्यात्मिक जगत के कुछ सिद्ध पुरुषों द्वारा दिए गए हैं जो 11 दिन तक करने का संकल्प है। जो उनके अनुष्ठान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसके अलावा वह रोजाना गौपूजा करते है और गायों को चारा खिलाते है। साथ ही अलग अलग तरह से दान करते है जैसे वस्त्रदान और अन्नदान करते है।पीएम मोदी कर रहे है दक्षिण भारत का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल दक्षिण के राज्यों के दौरे पर है और दौरे के दौरान भी वह यम निमयों को सख्ती से पालन कर रहे है। केरल के दौरे में पीएम मोदी सिर्फ फलों का सेवन किया था। इस दौरान वह गेस्ट हाउस में रूके थे। वहां पर भी वह जमीन पर कंबल बिछाकर सो गए। बता दें कि यम नियमों के तहत अन्न और बिस्तर का त्याग करना होता है और सिर्फ सात्विक भोजन करने की अनुमति होती है।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान, सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2024