Sandeshkhali विवाद के बीच पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर, आज से अगले दो दिन तीन राज्यों में रहेंगे
Sandeshkhali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। वह पहले झारखंड में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। जहां हुगली के आरामबाग में 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की नींव रखेंगे। पश्चिम बंगाल से शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार पहुंचेंगे।
पीएम नरेन्द्र मोदी का एक्स
इन तीन राज्यों के दौरे पर निकलने से पहले पीएम मोदी (Sandeshkhali) ने एक्स करके कहा कि अगले दो दिन तीन राज्यों के विकास को समर्पित रहेंगे। आज, 1 मार्च को झारखंड और पश्चिम बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके अगले दिन पश्चिम बंगाल के साथ ही बिहार में विकास कार्यक्रमों का हिस्सा बनूंगा।अगले दो दिन तीन राज्यों के विकास को समर्पित रहेंगे। आज, 1 मार्च को झारखंड और पश्चिम बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और उद्घाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके अगले दिन पश्चिम बंगाल के साथ ही बिहार में विकास कार्यक्रमों का हिस्सा बनूंगा।…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2024