"डेवलप इंडिया के निर्माण में SOUL जैसी संस्थाओं की अहम भूमिका": Soul Conclave Delhi में बोले PM मोदी
PM मोदी ने Soul Conclave Delhi का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व जरूरी है।
Soul Conclave Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हर क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व को विकसित करना अनिवार्य है। उन्होंने SOUL (School of Ultimate Leadership) जैसी संस्थाओं को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया और कहा कि यह संस्थान नई पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
लीडरशिप के बिना संभव नहीं विकसित भारत का सपना: PM मोदी
PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति निर्माण ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए हर क्षेत्र में प्रभावशाली नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे नेता तैयार करने होंगे, जो ट्रेंड फॉलो न करें, बल्कि नए ट्रेंड सेट करें। आज भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसमें युवा नेतृत्व की निर्णायक भूमिका होगी।Addressing the SOUL Leadership Conclave in New Delhi. It is a wonderful forum to nurture future leaders. @LeadWithSoul https://t.co/QI5RePeZnV
— Narendra Modi (@narendramodi) February 21, 2025