कुर्सी पर बैठाया, गिलास में पानी भरा…शरद पवार के सहारा बने PM मोदी
दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच एक भावुक पल देखने को मिला। जानें..
PM नरेंद्र मोदी हमेशा अपने विनम्र व्यवहार और करिश्माई व्यक्तित्व के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में उनकी यही सादगी एक बार फिर देखने को मिली। इस कार्यक्रम में जब NCP प्रमुख शरद पवार मंच की ओर बढ़े, तो PM मोदी ने खुद उनका हाथ पकड़कर उन्हें सहारा दिया और कुर्सी तक पहुंचाया। इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया।
शरद पवार के सहारा बने PM मोदी
सोशल मीडिया पर PM मोदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने शरद पवार का हाथ पकड़कर उन्हें सहारा दिया और आराम से बैठने में मदद की। इसके बाद उन्होंने खुद पानी की बोतल से गिलास में पानी डाला और शरद पवार को पीने के लिए दिया। हालांकि, शरद पवार ने पानी पीने से इनकार कर दिया, लेकिन PM मोदी की इस उदारता ने वहां मौजूद लोगों को काफी प्रभावित किया। मंच पर मौजूद सभी लोग इस दृश्य को देखकर खुश हुए और तालियों से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and NCP chief Sharad Pawar at the inauguration of the 98th Akhil Bharatiya Marathi Sahitya Sammelan.
(Source: DD News) pic.twitter.com/W2TJpqyeqv — ANI (@ANI) February 21, 2025