World Cup 2023 : हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, शमी को गले लगा बढ़ाया हौसला...
World Cup 2023 : आस्ट्रेलिया ने भारत को आईसीसी वर्ल्डकप फाइनल में 6 विकेट से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी मायूस दिखाई दिए। हार के बाद ही भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें सामने आने लगी। तस्वीरों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली (World Cup 2023) समेत कई खिलाड़ी भावुक नजर आए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ड्रेसिंग रूम में भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मिलकर उनकी हौसलाफजाई की है।
मोहम्मद शमी को लगाया गले
भारतीय खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में मिलने पहुंचे पीएम मोदी ने मोहम्मद शमी को गले लगा लिया। इस तस्वीर को मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। शमी ने लिखा, 'दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था, मैं इस टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम और मेरा समर्थन करने के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद देना चाहता हूं। ड्रेसिंग रूम में आने और हमें प्रेरित करने के लिए हम सभी पीएम मोदी के आभारी हैं। हम निश्चित रूप से दोबारा वापस आएंगे।'Unfortunately yesterday was not our day. I would like to thank all Indians for supporting our team and me throughout the tournament. Thankful to PM @narendramodi for specially coming to the dressing room and raising our spirits. We will bounce back! pic.twitter.com/Aev27mzni5
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) November 20, 2023