PM Modi with Crown Prince : सऊदी क्राउन प्रिंस और पीएम मोदी की मुलाकात, रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा...
PM Modi with Crown Prince : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं। सऊदी क्राउन प्रिंस तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। वह G20 शिखर सम्मेलन के बाद यहीं रुक रहे हैं।
Transforming 🇮🇳-🇸🇦 ties!
PM @narendramodi and Crown Prince & PM of the Kingdom of Saudi Arabia, HRH Prince Mohammed bin Salman held bilateral talks. The two leaders reviewed the various facets of bilateral ties and discussed ways to further unlock the potential of the 🇮🇳-🇸🇦… pic.twitter.com/uQ2FSzu4yG — Arindam Bagchi (@MEAIndia) September 11, 2023
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की दूसरी राजकीय यात्रा
पीएम मोदी से मुलाकात के (PM Modi with Crown Prince) बाद सऊदी क्राउन प्रिंस 'इंडिया-सऊदी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल' (SPC) की बैठक में शामिल हुए। सऊदी अरब के प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस का शाम 6.30 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। वे रात 8.30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2019 में भारत का दौरा किया था। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की यह दूसरी राजकीय यात्रा है। वह G20 में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को भारत पहुंचे।PM @narendramodi and Crown Prince & PM of the Kingdom of Saudi Arabia, HRH Prince Mohammed bin Salman held the first Leaders’ Meeting of the 🇮🇳-🇸🇦 Strategic Partnership Council. Agenda included a broad range of areas of bilateral cooperation including energy security, trade and… pic.twitter.com/lGjBHs2vD4
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) September 11, 2023