PM मोदी आज करेंगे 'Pamban bridge' का उद्घाटन, जानिए क्यों खास है तमिलनाडु का यह अनोखा पुल
रामनवमी पर PM मोदी ने 2.08 किमी लंबे नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया, जो आस्था और आधुनिक भारत का प्रतीक है।
Pamban bridge Photos: आज रामनवमी के पावन अवसर पर PM नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री रेलवे ब्रिज—नए पंबन ब्रिज—का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि यह दिन न सिर्फ धार्मिक रूप से खास है, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग के लिए भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने इस ब्रिज का एक शानदार वीडियो जारी किया है, जिसमें इसे अतीत और भविष्य को जोड़ने वाला प्रतीक बताया गया। 2.08 किलोमीटर लंबा यह ब्रिज न केवल तकनीकी चमत्कार है, बल्कि रामायण से जुड़े सांस्कृतिक महत्व को भी अपने में समेटे हुए है। तो आइए, जानते हैं कि यह ब्रिज क्यों है इतना खास और क्या बनाता है इसे भारत का अनोखा पुल। रामायण के अनुसार, भगवान राम ने राम सेतु का निर्माण धनुषकोडी से शुरू किया था, जो रामेश्वरम के पास है। इस लिहाज से यह ब्रिज आस्था और आधुनिकता का संगम है। यह पुराने पंबन ब्रिज की जगह लेगा, जो 1914 में बना था और 2022 में जंग की वजह से बंद हो गया था। इसमें दो रेलवे ट्रैक की व्यवस्था है, हालांकि अभी एक ही ट्रैक चालू है। इसकी अधिकतम डिजाइन स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है, लेकिन सुरक्षा कारणों से अभी 80 किमी प्रति घंटे तय की गई है। तेज हवाओं में भी इसका ट्रैक्शन सिस्टम बखूबी काम करेगा। बता दें कि पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे इसका उद्घाटन करेंगे, साथ ही रामेश्वरम-तमबरम ट्रेन सेवा शुरू करेंगे और कोस्ट गार्ड जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा करेंगे और 8300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह ब्रिज भारत की इंजीनियरिंग का गर्व है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल बनेगा। यह भी पढ़ें: टी राजा ने भरी हुंकार! रामनवमी पर शोभायात्रा निकलेगी ही, चाहे सरकार कुछ भी कर ले वक्फ खत्म, अब चर्च की बारी?’ राहुल गांधी के आरोपों से गरमाई राजनीति, बयान ने मचाया हड़कंप