PM Modi Gujarat Visit: 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के प्रवास पर प्रधानमंत्री मोदी, मेहसाणा के सात जिलों को मिलेगी 6,000 करोड़ सौगात
PM Modi Gujarat Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर हैं। वो अपने इस दौरे में 5,950 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वो 31 अक्टूबर को एकता दिवस के मौके पर राष्ट्र की तरफ से केवड़िया पहुंचकर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और बाद में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया जाएगा। ऐसे में वो कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद 98वें 'कॉमन फाउंडेशन कोर्स' के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड देखेंगे, जिसमें बीएसएफ और विभिन्न राज्य पुलिस के मार्च दस्ते शामिल होंगे।
#WATCH | Banaskantha, Gujarat: PM Narendra Modi offers prayers at Ambaji Temple. Gujarat CM Bhupendra Patel also visits the temple along with PM Modi. pic.twitter.com/OxOrqWMuYj
— ANI (@ANI) October 30, 2023