PM मोदी के इस बयान पर गुवाहाटी में गूंज उठी तालियां! बोले ‘चायवाले से बेहतर चाय की खुशबू कौन समझेगा?’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि चाय की खुशबू और उसका रंग समझने में एक चायवाले से बेहतर कोई नहीं हो सकता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। 24 फरवरी को उन्होंने चाय उद्योग के 200 साल पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाय की खुशबू और उसका रंग सबसे बेहतर वही समझ सकता है, जो खुद चाय बनाता है। गुवाहाटी में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने झुमुर नृत्य के कलाकारों की मेहनत की सराहना की और असम की चाय से राज्य के गहरे रिश्ते को स्वीकार किया। उन्होंने अपने पुराने दिनों को भी याद किया, जिसका जिक्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, "झुमुर नृत्य के कलाकारों की तैयारी चारों तरफ दिख रही है। इस तैयारी में चाय बागानों की खुशबू और उनकी खूबसूरती भी शामिल है। आप सब जानते हैं, चाय की महक और रंग को ‘चायवाले’ से बेहतर भला कौन समझ सकता है?" जैसे ही उन्होंने यह कहा, पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से भर उठा।
इस बयान पर गूंज उठी तालियां
Guwahati, Assam: PM Narendra Modi says, "...This incredible preparation carries both the fragrance and beauty of the tea gardens. And you already know—who can understand the aroma and color of tea better than a 'Chaiwala'? Just as you share a special connection with Jhumar and… pic.twitter.com/s843tzVyEP
— IANS (@ians_india) February 24, 2025