PM MODI ANNOUNCEMENT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सबसे बड़ा ऐलान, मोदी के सम्बोधन को लेकर जनता के बीच उम्मीद...

Update: 2024-03-11 12:18 GMT
PM MODI ANNOUNCEMENT: दिल्ली। भारत सरकार आज रात नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 के नियम लागू (PM MODI ANNOUNCEMENT) करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीएए के नियम आज यानी सोमवार रात से लागू होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार की ओर से यह बड़ा ऐलान होगा। जिसमें नागरिकता संशोधन कानून लागू किया जाएगा।भारत के इतिहास में 370 साल बाद यह भारत सरकार का सबसे बड़ा फैसला कहा जा सकता है।
गृह मंत्रालय CAA के नियमों को अधिसूचित कर सकता है
गौरतलब है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसलिए गृह मंत्रालय आचार (PM MODI ANNOUNCEMENT) संहिता लागू होने से पहले किसी भी समय सीएए नियमों को अधिसूचित कर सकता है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत में अल्पसंख्यकों के भारतीय नागरिकता आवेदनों को इन नियमों के तहत सुनिश्चित किया जाएगा। https://twitter.com/OTTIndia1/status/1767162088399507618
नए कानून को लेकर लगाई जा रही है उम्मीद...
गृह मंत्रालय आज देर रात नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना (PM MODI ANNOUNCEMENT) जारी कर सकता है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए बिना दस्तावेज वाले गैर-मुस्लिम प्रवासियों को फास्ट-ट्रैक नागरिकता प्रदान करने के लिए पारित किया गया था। इसके पारित होने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। दरअसल, सीएए को संसद से पारित हुए करीब 5 साल बीत चुके हैं। अब केंद्र सरकार अगले लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले देश में CAA लागू करने जा रही है।
मोदी के ऐलान के जनता भी इंतज़ार में
मोदी के सम्बोधन से पहले सभी तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले (PM MODI ANNOUNCEMENT) भी कई बार मोदी ने घोषणाओं से न सिर्फ देश की जनता को जबकि पूरे विश्व को भी चौंका दिया है। अब किसान, युवा, महिलाएं और हर पक्ष इस बात का इंतज़ार कर रहा है कि चुनाव से ठीक पहले कोई अच्छी खबर की घोषणा उन्हें सुनने के लिए मिल सकती है। विपक्ष भी इस सम्बोधन के इंतज़ार में होगा ही और जानना चाहता है कि चुनाव से पहले इस घोषणा के क्या मायने होने वाले हैं। यह भी पढ़े: RAHUL KASWAN RAJASTHAN: चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां टिकट कटने से नाराज, कांग्रेस में शामिल...

Similar News