सलमान खान को मैसेज से धमकी देने वाले ने मांगी माफी, कहा-'गलती से चला गया मैसेज'
सलमान खान को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मिली धमकी के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। धमकी देने वाले ने उसी नंबर पर एक और मैसेज भेजा है जिसमें उसने माफी मांगी है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मिली धमकी के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। धमकी देने वाले ने उसी नंबर पर एक और मैसेज भेजा है, जिसमें उसने माफी मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धमकी देने वाले ने मैसेज भेजने के लिए माफी मांगी है। मुंबई पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मैसेज भेजने वाले की धरपकड़ में जुटी हुई थी। पुलिस को मैसेज करने वाले अज्ञात शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली है। उसकी खोजबीन के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम वहां पहुंची है। ये भी पढ़ेंः आरोपी के फोन में मिला बाबा सिद्दीकी के बेटे का फोटो, स्नैपचैट से भेजा गया