'पंचायत 4' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें कब लौट रही है 'फुलेरा एंड कंपनी'
'पंचायत' सीरीज की 5वीं एनिवर्सरी पर मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि यह कब रिलीज होगी।
Panchayat Season 4 Release Date Announced: 'पंचायत' सीरीज इंडिया की बेस्ट सीरीज है, जिसके अब तक 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। हालांकि, अब फैंस को इसके चौथे सीजन का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी हां, मेकर्स ने 'पंचायत 4' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। बता दें कि इसकी रिलीज डेट की घोषणा के लिए मेकर्स ने अमेजन प्राइम के इंस्टा और यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में वह 'पंचायत 4' की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हैं।