पाकिस्तान में उथल-पुथल, 5000 सैनिकों ने इस्तीफा दिया, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, क्या होगा पाकिस्तान का भविष्य?
Pahalgam Terror Attack:भारत और पाक के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। केवल दो दिनों के भीतर लगभग 5,000 सैनिकों और अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है, जिससे पाक सेना में हड़कंप मच गया है। इस अचानक हुए इस्तीफों की बाढ़ का मुख्य कारण पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा जवाबी हमले की आशंका है।(Pahalgam Terror Attack) पाक सैनिकों के परिवारों पर भी दबाव है कि वे अपने प्रियजनों को सेना छोड़ने के लिए कहें, क्योंकि उन्हें डर है कि भारत किसी भी समय एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई सैनिकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए सक्रिय ड्यूटी से दूर जाने का विकल्प चुना है। कुछ सैनिक पहले ही अपने घर लौट चुके हैं, जबकि अन्य आने वाले दिनों में इस्तीफा देने की योजना बना रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों के बीच दहशत और बढ़ गई है। इस हमले में पर्यटकों समेत 26 लोग मारे गए थे, और यह माना जा रहा है कि आतंकवादियों को पाकिस्तान स्थित संगठनों का समर्थन प्राप्त था। भारत सरकार ने इस हमले के बाद पाक के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और कठोर प्रतिशोध की चेतावनी दी। इसके कारण पाक सैनिकों के परिवारों ने उन्हें घर लौटने का आग्रह किया है।