पहले कबूला पहलगाम हमला, फिर भारत की सख्ती से कांपा TRF, चार दिन बाद पलटी जुबान!
Pahalgam Attack:आतंकी संगठन TRF (द रेजिस्टेंस फोर्स) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद अब पलट गया है। कहा जा रहा है कि भारत सरकार और भारतीय सेना ने जिस तरह से इस आतंकी हमले में 28 मौतों के बाद कडा रुख अपनाया है, उससे घबरा कर लश्कर-ए-तैय्यबा (LeT) के विंग TRF ने इस आतंकी घटना की जिम्मेदरी लेने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। TRF ने अपने बयान में अल्लाह का नाम लेते हुए कहा कि हम पहलगाम हमले में किसी भी प्रकार की हिस्सेदारी को नकारते हैं। आतंकी संगठन ने लिखा कि इस घटना से TRF को जोड़ना गलत और जल्दबाजी भरा है। (Pahalgam Attack ) बता दें कि पुलवामा हमले के बाद TRF के ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक सन्देश पोस्ट करके इस हमले की जिम्मेदारी ली गई थी। अब TRF कह रहा है कि उसके ‘इंटरनल ऑडिट’ में पता चला कि एक साइबर हमले करके ये मैसेज लिख दिया गया था। साथ ही उसने इसका आरोप भारत पर मढ़ते हुए कहा कि डिजिटल हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। TRF ने कहा कि भारत की साइबर एजेंसियां राजनीतिक लाभ के लिए ये सब कर रही हैं।
TRF ने हमले के बाद अटैक की खुद ली थी जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। हालांकि भारत के एक्शन के डर से अब आतंकी संगठन और पाकिस्तान की नींद उड़ गई है.... उसे डर सता रहा है कि कहीं भारत से पंगा लेना भारी न पड़ जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि बीते 24 घंटों में भारतीय सेना ने कश्मीर में 7 आतंकियों के घरों को तहस-नहस कर दिया है। इसके साथ ही कई और आतंकियों के घरों को तहस नहस करने की कार्रवाई करने पर काम हो रहा है। TRF को यही डर है कि अब भारत किसी भी कीमत पर बदला लेकर रहेगा। यही कारण है कि उसने घटना की जिम्मेदारी लेने से साफ इंकार कर दिया है। इसके साथ ही उसकी तरफ से एक लेटर भी जारी किया है।The situation is so bad that even TRF can’t stand by its own claims — it’s that bad. pic.twitter.com/shvxyKkVpO
— Nitish Rajput (@nitishrajpute) April 26, 2025