Pahalgam Attack के बाद रेलवे अलर्ट, चिनाब-अंजी ब्रिज की सुरक्षा के लिए फुलप्रूफ इंतजाम!
Pahalgam attack: पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आंतकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गोलियों की तड़तड़ाहत के बीच सैर सपाटे का सपना देख रहे टूरिस्ट खौफ के साए में लौटने को मजबूर हो गए। इस हमले के बाद सिर्फ कश्मीर ही नहीं...पूरे देश में सुरक्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है। (Pahalgam attack)भारतीय रेलवे भी हाई अलर्ट मोड पर है। चिनाब और अंजी जैसे विश्व रिकार्डधारी ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। श्रीनगर-कटडा रेललाइन के आसपास की ऊंची पहाड़ियों पर तैनात जवान अब हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए हैं।